
आज के समय में लोग (Best Phone Under ₹12000 5G) के कम कीमत वाले फोन को खरीदना चाहते हैं। जिसमें अच्छी कैमरा, दमदार प्रॉसेसर, लंबी बैटरी बैकअप और भविष्य के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके आज के समय में बड़ी-बड़ी कंपनियां दमदार फिचर्स के साथ 5G स्मार्टफोन सिर्फ कम कीमत में ही लॉन्च कर रही है।
इसलिए आप सभी लोगों को टॉप 5 (Best Phone Under ₹12000 5G) स्मार्टफोन के बारे में बताने वाला हूं। इसलिए आप सभी मोबाइल यूजर्स से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।
——
इन बातों का ध्यान रखें?
आप सभी मोबाइल यूजर्स को बता दे की ₹12000 के अंदर फोन खरीदने के लिए आपको नीचे बताए गए विशेष बातों का अवश्य ध्यान देना है।
- आप फोन में कम से कम 6GB रैम और 128GB स्टोरेज अवश्य चुने।
- 5000mAh या इससे बड़ी बैटरी और बेहतर होती है।
- फोन में 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले फोन को और स्मूद बनाती है। साथ ही 5G प्रोसेसर ले जिससे फोन लंबे समय तक सही से चले।
- फोन लेते समय कंपनी द्वारा मिलने वाले लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी अवश्य जांचे।
——
1. Redmi 14C 5G
ये Redmi 14C 5G स्मार्टफोन कम बजट में बेहतर स्मार्टफोन में से एक है। जिसमें अच्छी डिस्प्ले, लंबी बैटरी बैकअप और हर दिन के कामों करने के लिए अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है।
इस फोन में मुख्य फिचर्स
इस फोन में 6.88 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रॉसेसर, 50MP AI कैमरा, 5160mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, Android 15 आधारित HyperOS यह सभी फीचर्स देखने को मिलते हैं।
आप इस फोन में सामान्य रूप से वीडियो देखना, सोशल मीडिया पर रील देखना, वीडियो क्रिएट करना और सामान्य रुप से गेमिंग खेलना इन सभी के लिए एक बेहतर विकल्प है।
——
2. POCO M7 5G Phone
अगर जो मोबाइल यूजर्स ऐसे स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। जिसमें प्रोसेसर और बैटरी दोनों अच्छी हो तो उन सभी लोगों के लिए तेज परफॉर्मेंस देने वाली POCO M7 5G Phone एक बेस्ट विकल्प हो सकता है।
इस फोन में मिलने वाले मुख्य फिचर्स
POCO M7 5G फोन में 6.88 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रॉसेसर, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग यह सही फीचर्स शामिल है।
यह फोन पढ़ने वाले स्टूडेंट और हर रोज के काम को करने वाले लोगों के लिए अच्छा है।
——
3. Lava Blaze 5G
जो लोग भारत में रहकर भारत का ही ब्रांड 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं। तो उन लोगों के लिए Lava Blaze 5G स्मार्टफोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस फोन की डिजाइनिंग काफी आकर्षक है।
इस Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच 90Hz डिस्प्ले, Media Tek Dimensity 6020 प्रॉसेसर, 50MP AI कैमरा, 5000mAh बैटरी, USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट इत्यादि यह सभी फीचर्स शामिल की गई है।
इस फोन को लोग साफ सुथरे एंड्रॉयड अनुभव के लिए ज्यादा पसंद करते हैं।
——
4. Samsung Galaxy M06 5G
जो लोग सैमसंग के फोन में से कम बजट वाले फोन को लेना चाहते हैं। तो उन लोगों के लिए कम बजट में Galaxy M06 5G फोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस फोन में कंपनी के द्वारा मिलने वाले भरोसमंद और नियमित अपडेट मिलने की भी उम्मीद रहती है।
आप सभी लोगों को जानकारी के लिए बता दे की इस फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, Media Tek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ये सभी फिचर्स इस फोन में मिलते हैं।
साथ ही Samsung का One UI इस्तेमाल करने में और आसान माना जाता है।
——
5. Moto G35 5G
जो लोग बिना किसी फालतू वाले ऐप्स वाला फोन लेना या लेने की सोच रहे हैं। तो उन सभी लोगों के लिए Moto G35 5G स्मार्टफोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि Motorola अपने क्लीन एंड्रॉयड अनुभव के लिए अच्छा माना जाना जाता है।
इस फोन में मिलने वाले मुख्य फीचर्स
Moto G35 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T760 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Dolby Atmos स्पीकर यह सभी फीचर्स आप सभी को देखने को मिलेगा।
——
किस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी?
अगर आप चाहते हैं। कि गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस वाली फोन लेना तो आपको बता दे की Redmi 14C 5G और POCO M7 5G स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। क्योंकि इन फोनों में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।
लेकिन अगर आपको क्लीन एंड्राइड वाला फोन चाहिए। तो आप Moto G35 5G फोन को ले सकते हो। लेकिन अगर आप इसके अलावा भरोसा वाले सैमसंग का फोन लेना चाहते हैं। तो Galaxy M06 5G स्मार्टफोन और बेहतर रहेगा।
——
किस फोन का कैमरा बेहतर है?
आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की सभी फोनों में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। जिससे आप अच्छी रोशनी में अपनी फोटो, वीडियो को आसानी से कैप्चर कर सकते हो। लेकिन आपको एक बात ध्यान देना है। कि कैमरा का जो क्वालिटी होती है। वह मेगापिक्सल पर निर्भर कभी नहीं करती बल्कि सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर भी निर्भर करती है।
——
बैटरी बैकअप कितना मिलेगा?
इन सभी फोनों में लगभग 5000mAh की बैटरी या उससे थोड़ा अधिक क्षमता वाली लंबी बैटरी बैकअप मिल सकती है। इस फोन को सामान्य उपयोग करने पर इसकी बैटरी दिन भर आसानी से चल सकती है। जिससे आपको बार-बार इस फोन को चार्ज नहीं करना पड़ेगा।
——
₹12,000 में 5G फोन खरीदना सही रहेगा?
अगर आपके पास कम बजट है। तो आपको ₹12000 में 5G स्मार्टफोन खरीदना सही रहेगा। क्योंकि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी आज के समय में कम बजट में अच्छे प्रोसेसर, लंबी बैटरी बैकअप, हाई रिफ्रेश रेट, दमदार डिस्प्ले, और 5G सपोर्ट वाले फोन लॉन्च कर रही है। जिसे आप ₹12000 के बजट में फोन को आसानी से ले सकते हो।
——
निष्कर्ष
भारतीय मार्केट में आज के समय में 5G स्मार्टफोन ₹12000 के बजट में फोन उपलब्ध है। अगर आप ऐसा फोन लेना चाहते हैं। जिसमें सभी फीचर्स शामिल हो तो आपके लिए Redmi 14C 5G और POCO M7 5G फोन आपके लिए बेहतर है। अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट पाना चाहते हैं। तो आपके लिए Samsung Galaxy M06 5G फोन एक बेस्ट विकल्प है। और साथ ही जो लोग क्लीन एंड्रॉयड अनुभव पसंद करते हैं। तो उन लोगों के लिए Moto G35 5G स्मार्टफोन एक बेस्ट विकल्प है।
आप सभी मोबाइल यूजर्स से अनुरोध है। कि कोई भी ₹12000 के बजट में फोन खरीदने से पहले उसकी कीमत, ऑफर और स्टोरेज वेरिएंट की जांच जरुर करें क्योंकि आपको बता दे की समय के साथ कीमत में बदलाव होते रहता है।
——
FAQ
प्रश्न:- 12000 में सबसे अच्छा 5G फोन कौन सा है?
उतर:- आपको बता दें कि 12000 में सबसे अच्छा 5G फोन Moto G35 5G और Samsung Galaxy M06 5G स्मार्टफोन हैं। जिसमें लंबी बैटरी बैकअप, दमदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर इत्यादि फीचर्स देखने को मिलते हैं।
प्रश्न:- 12000 रुपए से कम कीमत वाले सैमसंग 5G मोबाइल फोन कौन से हैं?
उतर:- ₹12000 से कम कीमत में मिलने वाले सैमसंग का Galaxy M06 5G फोन है।
——